वाणिज्य एवं कला संकाय के टॉपरों के बीच सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

- टुण्डी
पूर्वी टुंडी प्रखंड के बड़बाद गांव में स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक इंटर कॉलेज के वाणिज्य एवं कला टॉपर छात्र छात्राओं को आज़ शुक्रवार एक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया तथा सर्वप्रथम अतिथि को प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ एवं बुके देकर सम्मानित किया।साथ ही वाणिज्य एवं कला के टॉपर छात्र छात्राओं को एक समारोह आयोजित कर सम्मान सह प्रमाण पत्र की प्रति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बडबाद गांव में जब इस कॉलेज की नीव रखी गई थी तो कई कठिनाइयां सामने खड़ा था आज़ यहां के छात्र छात्राओं की कठिन परिश्रम एवं लगन का फ़ल है जो कॉलेज प्रगति के पथ पर अग्रसर है ।

वाणिज्य संकाय के सरोज मुर्मू 57.6%प्रिया कुमारी 53.6%फिरदोस शेख 45.8%जबकि कला संकाय में चित्तरंजन किस्कू 82.2%समत बास्की 82.2% तथा मोहम्मद मेराज सिद्धिकी 80.8% लाकर कॉलेज में टॉपर रहा। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ,मोहलीडीह मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा,लटानी मुखिया ऐनुल अंसारी, युवा नेता दिनेश महतो ,पूर्वी टुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू,तपन मंडल, दिनेश रजक, रफीक अंसारी, आनंद महतो, मनोज महतो, विकास महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। टॉपर की प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं में काफी खुशी की लहर देखी गई।















