विद्यालय में समाजसेवी रूपाराम जी प्रजापत का आगमन, प्रार्थना सभा में रहे उपस्थित

विद्यालय में समाजसेवी रूपाराम जी प्रजापत का आगमन
प्रार्थना सभा में रहे उपस्थित | दिनांक 16/02/2026
दिनांक 16/02/2026 को विद्यालय परिसर में विशेष वातावरण देखने को मिला, जब समाजसेवी एवं समिति सदस्य रूपाराम जी प्रजापत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में पधारे। वे प्रजापत समाज के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।
-
बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें : विधायक डॉ.लालाराम बैरवाAugust 21, 2025
-
डोरिया में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का हुआ आयोजनJuly 29, 2025
रूपाराम जी का विद्यालय आगमन वरिष्ठ आचार्य मंगीलाल जी लुणिया के साथ हुआ। मंगीलाल जी लुणिया ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुशासन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासित रूप से प्रार्थना, विचार प्रस्तुति तथा राष्ट्रगीत किया। सभा का वातावरण अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायक रहा।
रूपाराम जी ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति
जागरूक रहने का संदेश प्रदान किया।
विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह आगमन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।











