News

विधानसभा में पुरजोर से उठाई सहाड़ा–रायपुर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

विधानसभा में पुरजोर से उठाई सहाड़ा–रायपुर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग

✍️ सत्यनारायण सेन गुरला

📍 गुरला / जयपुर

जयपुर विधानसभा में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने सहाड़ा–रायपुर क्षेत्र में बढ़ती आबादी और संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और उन्नयन की मांग की।

सरकार का जताया आभार

पितलिया ने हमीरगढ़ उपजिला चिकित्सालय और कारोई खांकला सीएचसी की सौगात के लिए सरकार का आभार जताया, लेकिन साथ ही रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की जोरदार वकालत की।

बढ़ती आबादी, बढ़ती जरूरत

उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख है और हाइवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण यहां उन्नत चिकित्सा सुविधा अत्यंत आवश्यक हो गई है।

📋 विधायक की प्रमुख मांगें

  • गंगापुर सैटेलाइट अस्पताल को 150 बेड में विस्तारित किया जाए
  • गंगापुर में नर्सिंग कॉलेज खोला जाए
  • नाथडियास व आशाहोली पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया जाए
  • दूरस्थ क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएं
  • अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं

आईसीयू एम्बुलेंस की मांग

गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं की आपात जरूरतों को देखते हुए विधायक ने रायपुर और गंगापुर में आईसीयू एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा।

प्राथमिकता जनस्वास्थ्य

पितलिया ने कहा कि जन-जन का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और सरकार से इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

वहीं ग्रामीणों ने गुरला में नया आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलने तथा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की मांग भी उठाई है।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button