“विश्वकर्मा जयन्ती पर बाल मेले का आयोजन, जांगिड समाज भवन दुर्गादास नगर में सजेगा उत्सव”

विश्वकर्मा बाल मेला रविवार को जांगिड समाज भवन दुर्गादास नगर में
विश्वकर्मा जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष में भव्य आयोजन
-
Biography of Prafulla Chandra Ray2 weeks ago
कार्यक्रम: विश्वकर्मा बाल मेला
रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य
विश्वकर्मा जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष में
जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल, पाली एवं
श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल, पाली के संयुक्त तत्वावधान में
रविवार को विश्वकर्मा बाल मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह बाल मेला प्रातः 10 बजे से
जांगिड समाज भवन, दुर्गादास नगर, पाली में आयोजित होगा।
मेले में बच्चों के लिए पारम्परिक मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में विजेता बालक-बालिकाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
समाज अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा ने बताया कि बाल मेले में
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर व सीनियर),
रूबिक्स क्यूब प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता (जूनियर),
पेपर डांस / टांक्स डांस, बेलून बम, ग्लास कलेक्शन (महिलाओं के लिए),
मेहन्दी प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर (लड़कियों एवं महिलाओं के लिए)
आयोजित की जाएंगी।
सभी प्रतियोगिताएं श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल के प्रभारी
एवं बच्चों की प्रतियोगिताएं
जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के प्रभारी के मार्गदर्शन में संपन्न होंगी।
मेलार्थियों के लिए चाय, नाश्ता, इटली एवं डोसा की व्यवस्था
भामाशाह तुलसाराम दायमा द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर
जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश इन्द्राणीया
एवं श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल की अध्यक्ष तरूणा धामू
के नेतृत्व में समाज के युवक-युवतियों की टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है।












