शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति के सौजन्य से सी एच सी टुण्डी में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन

- टुण्डी
शहीद संदीप सिंह रक्त अधिकोष चरक के तत्वावधान में आज रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबराजपुर टुण्डी में रक्तदान महादान जैसे लब्धप्रतिष्ठित शिविर का जाताखूंटी मुखिया श्रीमति बहन आशा मुर्मू की नेतृत्व में शहीद संदीप सिंह की चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर शिविर का आयोजन किया गया। विदित हो कि शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति की और से लगातार इस तरह का शिविर आयोजित कर असहायों एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जाती है।

समाचार लिखे जाने तक करीब दस लोगों द्वारा रक्तदान महादान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। मौके पर जाताखूंटी की सर्वमान्य मुखिया आशा मुर्मू, उनके प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, संरक्षक हरिहर प्रसाद सिंह, सचिव सुमन कुमार मिश्रा,दिलीप कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,सत्यम कुमार सिंह, संजय सिंह,गाजो सिंह, बिनोद कुमार सिंह, बलराम सिंह, दिनेश सिंह,गगन लाल, समेत शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।















