News

शादी समारोह में नव दम्पति को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

अम्बेडकर विचार मंच संस्थान व भाजपा पदाधिकारियों की अनोखी पहल

भीलवाड़ा/शाहपुरा (राजेन्द्र खटीक)।
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों ने शादी समारोह में नव दम्पति को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर एक प्रेरणादायक पहल की।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा के चन्देरिया निवासी अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर और भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व नगर महामंत्री व पूर्व युवा मोर्चा नगर मंत्री राजेन्द्र खटीक ने बनेड़ा के चमनपुरा में खटीक समाज के चन्देल परिवार के नव दम्पति को बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सुरेश चन्द्र घुसर ने नव दम्पति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए जीवन की शुरुआत करते समय हमें बाबा साहब के संघर्ष और उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समाज को भी शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं राजेन्द्र खटीक ने नव दम्पति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करते हुए दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और समाज को समानता का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर को हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, पाली, जर्मन, फ्रेंच, फारसी और गुजराती सहित कई भाषाओं का ज्ञान था। वे उच्च शिक्षित विद्वान थे और भारत के संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की सेवा की और अंत में बौद्ध धर्म अपनाकर समानता और मानवता का संदेश दिया।

शादी समारोह में नव दम्पति को आशीर्वाद देने के लिए पुष्पेन्द्र घुसर (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस), राजेन्द्र खटीक, दीपक चन्देल, सागर चन्देल, विनोद चन्देल और महेन्द्र चन्देल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नव दम्पति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा व सामाजिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button