शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन नवयुवक नवदुर्गा मंडल द्वारा माताजी को लगाया गया छप्पन भोग

रिपोर्ट - प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा। विजय सिंह पर्थिक नगर स्थित नवयुवक नवदुर्गा मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का चौथा दिन श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर माताजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडल पिछले लगातार 11 वर्षों से शारदीय नवरात्रि पर गरबा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इस परंपरा के तहत प्रतिवर्ष क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा महोत्सव
चौथे दिन के कार्यक्रम में स्थानीय मोहल्लेवासियों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने गरबा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों और युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बना रहा।
मंडल की विशेषता
मंडल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना भी है। इसी भावना से हर वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में पंडित बालूराम शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रभुलाल लोहार, योगेश माली, सोनू सोनी, राकेश साहू, नितिन शर्मा, गौतम शर्मा, काना साहू, निक्कू, शुभम, प्रिंस तंबोली, लक्की सैन, करण गुर्जर, देवा गुर्जर, पवन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरज माली, मोनू सोनी, सोनू लोहार सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।












