Short News
शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख को श्रद्धा पूर्वक किया याद

सादड़ी 16दिसंबर।
स्थानीय पीएमश्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने बताया कि शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख ने अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से शिक्षा विभाग को गौरवान्वित किया। उनकी कार्यशैली ने उन्हें विद्यार्थियों व अभिभावकों में लोकप्रिय बनाया। इस अवसर पर सरस्वती पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रणवीर सिंह पारेख की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय स्टाफ के सदस्यों व विद्यार्थियों ने एक एक कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी, मधु गोस्वामी,महावीर प्रसाद, कन्हैयालाल, मनीषा ओझा कविता कंवर प्रकाश कुमार शिशोदिया वीरमराम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह पारेख ने पचास साठ के दशक में सादड़ी में विज्ञान शिक्षक के रुप में सेवाएं दी। उन्होंने अपने शैक्षणिक नवाचारों के बल पर विज्ञान विषय को आनंददायी बनाया।








