शिक्षा के बिना किसी भी समाज की उन्नती असंभव – विधायक डॉ लालाराम बैरवा

- बनेड़ा
बनेड़ा क्षैत्र के झांतल गांव में बाबा रामदेव जी महाराज की जयंती व तेजा दशमी बड़ी धुमधाम से मनाईं गई। इस अवसर पर क्षैत्रिय विधायक डॉ लालाराम बैरवा उपस्थित हुए।

उन्होंने एक कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उपस्थित जन-मानस को कहा कि समाज में व्याप्त किसी भी कुरीति को त्यागकर, बालक-बालिकाओ को समान रूप से शिक्षित करना होगा। तभी एक एक समाज व उन्नत और खुशहाल भविष्य का निर्माण संभव है। शिक्षा के अभाव में कभी भी किसी भी समाज की उन्नति नहीं हो सकती। हमे हमारे जीवन में हमारे सभी लोक देवी-देवताओं के द्वारा बताए जीवन मूल्यों उनके आदर्शों का अनुशरण करना चाहिए व समाज सेवा के कार्य में निरंतर अग्रसर रहना चाहिएं।इस अवसर पर सरपंच श्याम लाल शर्मा, पूर्व सरपंच उपरेडा प्रहलाद बैरवा, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार बैरवा, सहित क्षैत्रिय नेता व सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जन, बच्चे, बुजुर्ग उपस्थित रहे।
















