Short News

शिक्षा मंत्री दिलावर ने पुष्पेन्द्र बूलीवाल को राज्य स्तर पर किया सम्मानित

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

सत्यनारायण सेन गुरलाँ -गुरलाँ/ भीलवाड़ा।  बीकानेर शिक्षा विभाग के 32वे राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार 2024 का सम्मान समारोह आज वेटेरनरी ऑडिटोरियम बीकानेर में आयोजित किया गया।

समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल,निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने पुष्पेन्द्र बूलीवाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहाड़ा को सम्मानित किया गया,जिसमें शॉल,बेज,श्रीफल के साथ सम्मान राशि ग्यारह हजार रूपए, प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बूलीवाल ने कार्यालय संचालन में उल्लेखनीय कार्य किया साथ ही शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य यथा पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान,गौशाला तथा भामाशाहों को प्रेरित कर भौतिक विकास में अपना योगदान देकर उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य कर विभाग की प्रतिष्ठा बढाई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button