शिबू सोरेन इंटर कॉलेज टुण्डी में बड़े पैमाने पर एस आई एस कंपनी की और से सुरक्षा जवानों की भर्ती कैंप का आयोजन

- टुण्डी
शिबू सोरेन इंटर कॉलेज दूबराजपुर टुण्डी में कल एस आई एस प्राईवेट लिमिटेड की ओर से बड़े पैमाने पर सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाइजरों के पद पर भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार एस आई एस प्राईवेट लिमिटेड की ओर से कल शुक्रवार सुबह दस तीस बजे से कैंप के माध्यम से बड़े पैमाने पर सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाइजरों की भर्ती शिबू सोरेन इंटर कॉलेज दूबराजपुर टुण्डी में किया जाना है। विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने टुण्डी के युवाओं को इस भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि युवा रोजगार से जुड़ कर अपने परिवारों को परवरिश अच्छे ढंग से कर सके।
कंपनी की और से सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती के लिए उम्र सीमा 19-40 वर्ष रखा गया है जबकि योग्यता 10 वीं पास निर्धारित किया गया है वहीं उंचाई 168 सेमी तथा वज़न 56-90 किलो ग्राम रखा गया है तथा वेतनमान 12 हज़ार से लेकर 15 हज़ार रुपए निर्धारित है। वहीं सुपरवाइजर पद पर उम्रसीमा 21-40 वर्ष योग्यता 12 वीं पास, उंचाई 170 सेमी, वज़न 56-90 केजी वेतनमान 16 से लेकर 19 हज़ार निर्धारित किया गया है। वहीं सी आई टी,जी टी ओ के पदों पर भी बड़े पैमाने पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। भर्ती कल सुबह 10 :30 बजे से प्रारंभ होगी जो 3 :00 बजे तक चलेगी। भर्ती के लिए युवाओं को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, तथा पंजीयन शुल्क के रूप में 350/-रूपये लाना अनिवार्य होगा।