Short News

श्याम महोत्सव में बंगाल के मशहूर भजन गायक जयशंकर चौधरी देंगे अपनी प्रस्तुति नव वर्ष की पूर्व संध्या पर

बंगाल की ज्योति खेमका और बिहार के अभिषेक दाधीच भी सुरीली आवाज़ में गायेंगे भजन

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 33 वाँ श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन विश्वनाथगंज स्थित श्री दुलारी कथा भवन में आगामी 31 दिसंबर को किया जायेगा, जिसमें अखंड ज्योति, फूलों की होली, डांडिया रास, भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार तथा छप्पन भोग का कार्यक्रम है।

उक्त जानकारी देते हुए राजेश उर्फ रघु केडिया ने कहा महोत्सव में संध्या भजन भी होगा जिसमें कलकत्ता के मशहूर भजन गायक जयशंकर चौधरी, कलकत्ता के ही ज्योति खेमका तथा कटिहार के अभिषेक दाधीच जैसे नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आगे रघु केडिया ने कहा हर वर्ष श्याम महोत्सव के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर भाव भक्ति में डूब जाते है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button