News

श्री खेतलाजी मंडल की स्कूल का भूमि पूजन समारोह 8 मई को, फ्लेयर ग्रुप ने लिया लाभ

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

सादड़ी :- नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था श्री खेतलाजी मंडल द्वारा जुगराजजी श्रीचंदजी राठौड़ के नाम पर बनने वाले नए स्कूल भवन के भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नए स्कूल के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भूमि पूजन समारोह का आयोजन 8 मई 2026 को आदर्श विद्यालय, सादड़ी (रणकपुर रोड) पर किया जाएगा। सुबह 8 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में नई स्कूल इमारत का शिलान्यास खूबी लाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ (फ्लेयर ग्रुप) द्वारा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.28.25 PM

संस्था के अध्यक्ष दिलीप भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश जैन, सचिव सुनील पुनामिया एवं कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ ने सादड़ी क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ज्ञात रहे कि श्री खेतलाजी मंडल पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button