श्री बाली भायंदर जैन मित्र मंडल का 21वां सम्मेलन 16 नवंबर को

- मीरा-भायंदर
श्री बाली भायंदर जैन मित्र मंडल द्वारा बाली निवासियों का 21वां वार्षिक सम्मेलन आगामी रविवार, 16 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन रॉयल गार्डन रिसॉर्ट वॉटर पार्क, लोढाधाम के पास, में रखा गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. रणवीरजी ए. गेमावत करेंगे।
सम्मेलन के लिए सुबह 7 बजे बावन जिनालय मंदिर के पीछे से बसें रवाना होंगी। लोढाधाम दर्शन के बाद सुबह 9 बजे तक सभी सदस्य रिसॉर्ट में प्रवेश करेंगे। पूरे दिन के लिए नाश्ता, भोजन, हाई टी और चौविहार की व्यवस्था वहीं पर रहेगी।
तपस्वियों के लिए गरम पानी, बियासणा और एकासणा जैसी सुविधाओं हेतु अग्रिम सूचना मंडल को देनी होगी ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।
सम्मेलन की टिकट ₹100 प्रति सदस्य रखी गई है, जो हसमुखभाई गौतम ऑप्टिकल या समिति सदस्यों से प्राप्त की जा सकती है। बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। अपने वाहन से आने वाले सदस्यों को भी टोकन लेना आवश्यक होगा। बिना टोकन के रिसॉर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह 11 बजे तक प्रवेश करने वालों को टोकन दिखाने पर ₹100 वापस किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन रहेगा।
साथ ही, वर्ष 2024–25 में बड़ी तपस्या जैसे वर्षीतप, अठ्ठाई, श्रेणी तप, सिद्धितप आदि पूर्ण करने वाले तपस्वियों तथा उच्च शिक्षा (CA, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट आदि) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का भी अनुमोदनार्थ बहुमान किया जाएगा।
सचिव विक्रम बाबूलालजी राठौड़ ने बताया कि इस सम्मेलन को सफल बनाने में सभी बाली भायंदर जैन परिवारों का विशेष सहयोग रहा है तथा बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी है।














