श्री रामलीला मैदान में हुआ ध्वज स्थापित रामलीला का वैदिक मंत्राचार से हुआ शुभारंभ

विश्वजीत/विश्वकांत त्रिपाठी
- लखीमपुर खीरी।
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। संपूर्ण नगर मे श्री काशी आदर्श रामलीला मंडल रायबरेली के कलाकारों द्वारा ध्वज-पताका यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर मोहल्ला बाजार से निकलकर नगर भ्रमण करा श्री हनुमान जी की अगुवाई मे गाजे बाजे एवं भक्तगणों के साथ मठिया मंदिर एवं पांडे बाबा मंदिर में पूजा पाठ करते हुए निकली ध्वज यात्रा रामलीला मैदान पहुचीं।
मंच पर वेदमन्त्र कर ध्वजस्थापन के साथ श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ, रामलीला के शुभारंभ से पूर्व विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ क्षेत्र के जाने आचार्य वेद प्रकाश मिश्र,” व्यास जी” तथा आचार्य टीम ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश, सुग्रीव और बजरंगबली के स्वरूपों का विधान से पूजन कर प्रसाद वितरण करवाया गया।

इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष तेजपाल सिंह “बिल्लू” मंत्री प्रेम प्रकाश पाडेंय, राजेश भारतीय, विजय महिंद्रा, रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्त,राकेश गुप्ता, विशाल अवस्थी, चन्द्रशेखर बाबू,जगत नारायण मिश्रा, ठाकुर महेंद्र सिंह, सुमित राठौर, परमेश्वर गुप्ता, गोरखनाथ पीटीआई, पत्रकार नवीन अग्रवाल, विश्वकांत त्रिपाठी,मनोज मिश्र, नवीन जैन, सहित नगर के दर्जनों गणमान्य नागरिक,स्काउट टीम दल, स्वयं सेवक, आदि मौजूद रहे।
सोमवार को रामलीला में नारद मोह विश्व मोहिनी स्वयंवर का मंचन किया गया।मंगलवार को रावण जन्म पृथ्वी पुकार, देव स्तुति, तथा गुरु वशिष्ठ द्वारा यज और राम जन्म का मंचन होगा।











