श्री श्याम समृद्धि स्तोत्र का विधिवत विमोचन, श्याम भक्तों में उत्साह

ऐलनाबाद — चैत्र शुक्ला एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम प्रभु को समर्पित अद्भुत रचना “श्री श्याम समृद्धि स्तोत्र” का शुभ विमोचन श्री श्याम मंदिर, ममेरा रोड, ऐलनाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत माता आश्रम नोहर के महंत योगी रामनाथ अवधूत द्वारा स्तोत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस स्तोत्र की रचना आचार्य खुशीराम गौड़ द्वारा की गई है। बताया गया कि “श्री श्याम समृद्धि स्तोत्र” का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से श्याम भक्तों को आध्यात्मिक और सकारात्मक लाभ प्राप्त हो रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
विमोचन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पावन क्षण के साक्षी बनकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।













