National News

श्री सेसली पार्श्वनाथ भगवान का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा और ध्वजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

सेसली तीर्थ में आज ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। आचार्य भगवंत चिदानंद सूरीश्वरजी महाराज की पावन निश्रा में आयोजित इस प्रतिष्ठा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति और उल्लास का भव्य आयोजन

प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया था। सेसली गाँव के 36 कौम के लोग भी इस शुभ अवसर पर सम्मिलित हुए। समारोह के अंतर्गत अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिनमें—

  • 108 अभिषेक
  • माणेक स्तंभ रोपण
  • तोरण, वंदन विधान
  • प्रतिमा प्रतिष्ठा एवं गुरुमूर्ति स्थापना
  • ध्वज दंड और कलश प्रतिष्ठा

मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही प्रतिष्ठा संपन्न हुई, वातावरण “ॐ पुण्याम” के जयघोष से गूंज उठा। ध्वजा रोहण के उपरांत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

महत्वपूर्ण अतिथि एवं लाभार्थी परिवारों का सम्मान

इस शुभ अवसर पर पाली के सांसद पी. पी. चौधरी, कई गणमान्य राजनेता और उद्योगपति भी शामिल हुए। प्रतिष्ठा के उपरांत वाराणसी के आचार्य भगवंत को कांबली वोहराने का चढ़ावा अर्पित किया गया।

ध्वजा के लाभार्थी   बस्तीमल चुनीलाल ढालावंत परिवार (रोहा)

शाही करबा के लाभार्थी: श्रीमती गंजरो बाई घीसूलाल राठौड़ एवं श्रीमती भंवरी बाई नगराज राठौड़ परिवार (बाली)

फले चुंदड़ी के लाभार्थी: स्व. मातुश्री पानी बाई हस्तीमल सुखलाल चौपड़ा परिवार (निगड़ी, पुणे)

सभी लाभार्थी परिवारों का संघ द्वारा चाल, तिलक एवं नारियल देकर सम्मान किया गया।

भव्य वरघोड़ा एवं धार्मिक अनुष्ठान

  • प्रातः 8:00 बजे – मंदिर में दीक्षा स्नान, चैत्य अभिषेक एवं प्रसादी
  • 9:00 बजे – दीक्षा कल्याणक

इसके पश्चात भव्य वरघोड़ा आचार्य भगवंत चिदानंद सूरीश्वरजी महाराज एवं साध्वी महाराज साहेब की निश्रा में निकाला गया। लाभार्थी परिवारों ने रथ पर सवार होकर पूरे सेसली गाँव में गुलाल उड़ाकर आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास व्यक्त किया।

ट्रस्ट मंडल एवं आयोजन समिति का योगदान

इस ऐतिहासिक आयोजन में बाली ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें—

  • अध्यक्ष: बाबूलाल मंडलेशा
  • सचिव: कांतिलाल कितावत

अन्य सदस्य: श्रीपाल कितावत, रणजीत बाफना, किरण चौपड़ा, जयंतीलाल रांका, बस्तीमल मेहता, बस्तीमल ढालावंत, अमृत परमार आदि शामिल रहे।  ट्रस्ट मंडल ने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह भव्य आयोजन सफल हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button