News
समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर दीपक जैन सम्मानित

दीपक जैन सम्मानित
नई दिल्ली। गणि राजेंद्र विजयजी म.सा. के मार्गदर्शन में संचालित सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के अध्यक्ष दीपक जैन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से समाजोपयोगी गतिविधियों—जैसे स्कूलों का संचालन, किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक पहल—की जानकारी भी साझा की गई।
संगठन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है।














