News
समाजसेवी ने मंदिर व अंबेडकर स्थल निर्माण के लिए दान की 51K रुपये की ईंटे पेश की भाईचारे की नई मिशाल

गगन मिश्रा।
पडरिया तुला। विकासखंड बिजुआ के ग्राम पंचायत पड़रिया तुला के सफल व्यापारी तथा समाजसेवी व पडरिया तुला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजीत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंदों की समय-समय पर सहायता करने वाले रामजीत सिंह ने पडरिया तुला ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन बालाजी मंदिर तथा अंबेडकर स्थल में निर्माण के लिए 51000 की ईंटे दान की है।

तथा आगे भी सहयोग करने की बात कही है।इससे पहले भी रामजीत सिंह कई गरीबों की सहायता तथा गांव के हित के लिए कई उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं उनके इस कार्य से बालाजी मंदिर कमेटी तथा क्षेत्रवासी उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।और सोशल मीडिया पर भी युवा उनकी खूब प्रशंशा कर रहे है।











