सरदार नगर का श्री प्रताप विद्या निकेतन शिक्षा क्षैत्र के साथ-साथ खेल जगत में भी इस बार रहा अग्रणीय रहा

- बनेड़ा
क्षैत्र के सरदार नगर में संचालित श्री प्रताप विद्या निकेतन ने अपनी पहचान शिक्षा क्षैत्र मे तो बनाई है।
मगर उनके साथ- साथ विधार्थियों को खेल जगत में भी काफी मोटिवेट किया है ।आज उसी का परिणाम है की एक साथ इस बार 12 विधार्थी स्टेट लेवल पर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं

अधिक जानकारी देते हुए डारेक्टर अर्जुन सिंह सिसोदिया ने बताया कि 68 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय विधालय श्री प्रताप विद्या निकेतन सरदारनगर ने 12 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन कराया है ।
गोरतलब है कि हैप्पी अवर्स स्कूल रायला में आयोजित 14 वर्षीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रताप विद्या निकेतन के छात्रों ने बाजी मारी और विजेता रहे जिसमें चार छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
1.जावेद मंसूरी s/o सलीम मौहम्मद मंसूरी
2.अरमान मंसूरी s/o चाँद खान
3.सेफ अली मंसूरी s/o सलीम मंसूरी
4.देवराज जाट s/o शिव लाल जाट
वहीं छात्रा वर्ग वर्ग में भी दिव्या कुमावत d/o रामजस कुमावत तथा राईन बानू d/o सिकंदर खान का भी 14 वर्षीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ हैं।
19 वर्षीय छात्रा वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता जो कि स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में आयोजित की गई थी उसमें इस विद्यालय की छात्रा कृष्णा पारीक d/o बालकिशन जोशी का भी राज्य स्तर पर चयन हुआ हैं.
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लसाडिया ,(कंकोलिया )में आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का ओपन राइफल 10 मीटर एवं एयर राइफल में राज्य स्तर पर चयन हुआ है यह विद्यार्थी राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए सिरोही में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जो इस प्रकार से है
1. जितेन्द्र कुमावत s/o मांगीलाल कुमावत – ओपन राइफल 10 मीटर ,
2. जितेन्द्र सिंह s/o शंकर सिंह – ओपन राइफल 10 मीटर
3. श्रुति कुमावत d/o विष्णु कुमावत – एयर राइफल
4. प्रियांशी माली d/o नारायण माली – एयर राइफल
इसके अतिरिक्त अंजुम बानू मंसूरी d/o चांद खान पिनारा पहले से ही टेबल टेनिस गेम में राज्य स्तर पर चयनित हो चुकी है एवं हनुमानगढ़ में आयोजित टेबल टेनिस राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया हैं।
राज्य स्तर पर चयनित सभी छात्र-छात्राओं को प्रिंसिपल मंजू तोलम्बिया ने विद्यालय में सभी को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षक महावीर प्रसाद तेली ने बताया कि सभी बच्चे शाहपुरा जिले की ओर से राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।

















