सरदार नगर की नीला कुमावत बनी पहली प्रयास में ही मेडिकल ऑफिसर

- बनेड़ा
सरदार नगर की नीला कुमावत का मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन हुआं है।
बहन ने अपने माता-पिता व गॉव के साथ- साथ समाज का नाम भी गर्व के साथ रोशन क़िया है साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीला कुमावत की इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। नीला ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई राजस्थान के उदयपुर में आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज से पूरी की ।

आर्थिक रूप से साधारण परिस्थितियों में भी नीला ने पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी इन्होंने दसवीं कक्षा में 98% व बारहवीं कक्षा में 99% अंक प्राप्त किए थे और आज लगातार मेहनत करते हुए मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित हुई है । ये गांव की प्रथम प्रतिभा रही है जो डॉक्टर बनकर गांव का नाम रोशन किया है।इस सफलता का श्रैय उनके मार्गदर्शक तरुण सिंह सिसोदिया व छोटी लोसल स्कुल सीकर के सभी अध्यापक गणों को दिया । नीला के मेडिकल ऑफिसर पद चयन होंने पर सभी ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है ।















