सर्वोच्च मानवाधिकार के चेयरमैन ईद मिलादुन्नबी जुलूस एवं शिक्षक दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

- टुण्डी
सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के झारखंड प्रदेश के चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन आज़ शुक्रवार को अपने को ईद मिलादुन्नबी जुलूस तथा शिक्षक दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों को सम्मानित किया। विदित हो कि मोहब्बत एवं शांति का प्रतीक माने जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर पैगंबर मोहम्मद हज़रत मुहम्मद सल्लाह अहले वसल्लम का 1500 वां बर्ष जन्मदिन मनाते हुए उनके दिखाए गए।
रास्ते पर चलने का सीख आज़ भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बखूबी निभा रहे हैं। चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन ने जुलूस में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज़ उनके आगमन से पूरा दुनिया में हर कौम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी आज हमलोगों ने उनके जन्मदिन पर पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं अर्ज़ करता हूं।

तथा कमारडीह जुलूस में उन्होंने उपस्थित इमाम साहब समेत कई अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया साथ ही महाराजगंज मदरसा के अध्ययनरत क़रीब दो सौ बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया वहीं कोटालडीह मदरसा के अध्ययनरत छात्रों के बीच करीब 50 शिक्षण सामग्रियों से नवाजा गया एवं वरियोमोड़ मस्जिद एवं मदरसा के सैकड़ों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया वही शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं आलिमों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया इसके अलावा सर्वोच्च मानवाधिकार चैयरमैन के स्वागत में नातियां कलाम प्रस्तुत की गई।
उन्होंने इसके एवज में बच्चों को प्रसन्न होकर उपहार स्वरूप पांच रुपए देकर नवाजा। आज़ के ईद मिलादुन्नबी जुलूस पर टुण्डी के अवर निरीक्षक मोहम्मद शौकत अली एवं अंजन मंडल अपने सभी सदलबल के साथ काफ़ी सक्रिय देखें गए। जुलूस में मुख्य रूप से सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के चैयरमैन मोहम्मद जाहिद हुसैन, जनाव कारी साहब,सचिव मोहम्मद सफी साहब, पूर्व मुखिया अब्दुल कलाम से, समाजसेवी सलाउद्दीन अंसारी, शिक्षक नरेश कुमार, नेसार अहमद, इफ्तिखार अंसारी, जाहिद अंसारी, अनवर अंसारी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के भाई बहनें उपस्थित थे।
















