टुंडी न्यूज
सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर्रम पर्व पर प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया भव्य स्वागत

- टुण्डी
मुहर्रम पर्व को लेकर आज़ पूर्वी टुंडी के रामपुर मोड़ गांव के मैदान में युवाओं द्वारा अखाड़े का आयोजन किया गया था
जहां सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन के द्वारा धनबाद जिले समेत अपने निजी थाना के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा मुहर्रम पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की एवं अपने हाथों से सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अखाड़े का लूफ्त उठाया.

बताते चलें कि सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष की यह खासियत रही है कि चाहे वह हिन्दूओं का त्योहार हो या फिर मुस्लिम भाइयों का सभी में दिल खोलकर दरियादिली दिखाते हैं एवं मंदिर मस्जिद की बिना भेदभाव किए अपनी कर्तव्यों को निभाते आ रहे हैं जो अपने आप में एक मिशाल है।















