News

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से दुबई में फंसा सोमानी परिवार सकुशल भारत पहुंचा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल

भीलवाड़ा के सोमानी परिवार के छह सदस्य दुबई में युद्ध की स्थिति के कारण फंस गए थे। इस पर परिवार के अभिभावकों ने भीलवाड़ा के सांसद अग्रवाल से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद अग्रवाल ने तुरंत दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया और आवश्यक कार्रवाई करवाई। उनके प्रयासों से करीब 12 घंटे के भीतर बच्चों तक मदद पहुंची और उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित दिल्ली लाया गया।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सभी बच्चे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद सोमानी परिवार और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

भारत लौटने के बाद सोमानी परिवार के सदस्यों ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक अगर विदेश में संकट में फंसा है तो उसकी सुरक्षित वापसी कराना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “जब तक मेरी लोकसभा के सभी लोग, जो खाड़ी देशों में युद्ध के कारण फंसे हुए हैं, सुरक्षित अपने घर नहीं पहुंच जाते, तब तक मुझे चैन नहीं मिलेगा।”

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button