Breaking NewsNews

सादड़ी पुलिस थाना: फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक युवती की हुई शिनाख्त

गोडवाड़ की आवाज 

मुंडारा समीपवर्ती मोरखा ग्राम में मोरखा-सिन्दरली नदी के पास कृषि बेरा नोकरा के पास बंद पड़े कमरे में आज सुबह युवक युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिनकी दोपहर तक पुलिस को आइडेंटी मिल गई, वे दोनों पति-पत्नी निकले, जिन्होंने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रातः मोरखा ग्राम के लालसिंह चंपावत बेरा नोकरा स्थित दुकान खोलने को आए। तब दुकान से कुछ दूरी पर बेरा नोकरा में बने पक्के कमरे का दरवाजा खुला होने पर देखने गए। तब रस्सी से अज्ञात एक युवक-युवती लटकते हुए पाए गए। दोनों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष की बताई जा रही है। चंपावत ने घटना की जानकारी सादड़ी पुलिस को दी। जानकारी प्राप्त होते ही एएसआई ईश्वरसिंह राणावत मय स्टाफ घटनास्थल पर पहुँचे थे। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। घटनास्थल पर पहचान के कोई सबूत नहीं होने से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। मौके पर बाली वृताधिकारी राजेश यादव भी पहुंच गए। वही मौके पर ईगल रेस्क्यू टीम सादड़ी से जितेन्द्रसिंह राठौड़ को एम्बुलेंस वाहन के साथ बुलवाया गया। अज्ञात युवक-युवती के शिनाख्त के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे थे।
करीब दो-तीन घंटे बाद मृतक युवक-युवती की शिनाख्त हो पाई। दोनों मृतक उदयपुर जिले के गोगुन्दा निवासी हाल मुंडारा रानी-भीटवाड़ा रोड़ निवास कर मजदूरी का काम करते थे। दोनों की पति-पत्नी के रूप में पहचान हुई। मृतक पति अमराराम पुत्र सोहनलाल व पत्नी निरमा पत्नी अमराराम भील उम्र 20 से 25 वर्ष के रूप में पहचान हुई।

शिनाख्त के बाद दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सादड़ी चिकित्सालय ले गए। दोनों ने मुंडारा के समीपवर्ती मोरखा ग्राम के कृषि बेरा नोकरा पर बंद पड़े कमरे में छत के हुक में रस्सा बांध कर आत्महत्या क्यों की अभी तक स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस एक साथ दोनों द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button