उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई भव्य विशाल तिरंगा यात्रा व कार्यालय पर फहराया तिरंगा

IMG 20250816 WA0021
आपको बता दें भारत का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब विगत कई वर्षों से प्रत्येक राष्ट्रीय महापर्व पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालता है जो प्रादेशिक कार्यालय काकादेव से कानपुर के प्रत्येक प्रमुख चौराहे से होते हुए प्रशासनिक कार्यालय श्यामनगर पहुंचती है, विगत वर्षो की भांति इस वर्ष नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा देश के 79वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम प्रांतीय कार्यालय काकादेव में झंडा रोहण किया गया, झंडारोहण के उपरांत तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया
IMG 20250816 WA0017
तिरंगा यात्रा पूर्ण गाजे बाजे के साथ सैकड़ों सदस्यों व पदाधिकारियों ने पूर्ण जोश, उत्साह के साथ कार व बाइक से निकाली गई, साथ में रास्ते में मिलने वाले प्रशासनिक कार्यालय जैसे काकादेव थाना, नजीराबाद थाना, सीसामऊ थाना में पहुंचकर सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को तिरंगा भेंटकर शुभकामनाएं दी गई, पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा में पूर्ण सहयोग किया गया। जैसे ही तिरंगा यात्रा बांसमंडी चौराहे पहुंची वैसे ही संगठन से जुड़े सदस्य अजहर आलम व जिला सूचना मंत्री सुहैल मंसूरी द्वारा समस्त तिरंगा यात्रा में शामिल देश प्रेमियों का स्वागत एवं जलपान कराया गया,
IMG 20250816 WA0018 1
तिरंगा यात्रा बड़े ही जोश व उत्साह के साथ घंटाघर चौराहे पहुंची और भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके आगे टाटमील चौराहा होते हुए संगठन प्रशासनिक कार्यालय श्यामनगर पहुंचकर तिरंगा यात्रा को विराम दिया, झंडा फहराया और देश के तिरंगे को सलामी देते हुए, भारत माता की जय, बंदे मातरम जैसे नारों से देश भक्तिमय माहौल कर दिया,
IMG 20250816 WA0016 1 इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संस्थापन/राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, राष्ट्रीय संरक्षिका डॉक्टर पद्मा, प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, खुलासा कानपुर संपादक संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष शिवकरन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, जिला सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना मंत्री सोहेल मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला, जिला प्रचार मंत्री अमर वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक, नितिन, भीम, केशव तिवारी, जुबेर खान, सुनील कटियार, मुनीश शर्मा, अजहर आलम, अनिल सिंह चौहान, दिनकर जी, नैना नागवंशी, राजेश गुप्ता, विनय कुमार कनौजिया, ओमवीर, राजकुमार, अनिल मिश्रा, अभिलाष शुक्ला सहित सैकड़ों सदस्यों व पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button