हाथरस के नगला अलगर्जी में बसपा सभासद पति चौधरी राघवेंद्र सिंह ने लाइंटे लगवाकर रोशन किया गांव ग्रामीणों ने की दिल खोलकर प्रशंसा

हाथरस। नगर पालिका के गांव नगला अलगर्जी के वार्ड नंबर 2 में बहुजन समाज पार्टी की सभासद उपासना चौधरी ने अपने विकास कार्यों से ग्रामीणों का दिल जीत लिया है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और वर्तमान सभासद के पति के तौर पर चौधरी राघवेंद्र सिंह गांव के विकास के लिए लगातार सक्रिय और प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में, उन्होंने गांव में प्रकाश की कमी को देखते हुए, आवश्यकतानुसार उत्तम प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की है। राघवेंद्र सिंह के इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीण बेहद प्रसन्न हैं।
उन्होंने राघवेंद्र सिंह के विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की है। ग्रामीणों ने विशेष रूप से बताया कि बरसात के समय में नई लाइटें लगने से उन्हें काफी राहत मिली है। उनका कहना है कि सभासद के कार्यकाल में वाकई में बहुत अच्छे-अच्छे कार्य हो रहे हैं जो प्रशंसनीय हैं।
ग्रामीणों से मिले इस सम्मान और स्नेह के लिए चौधरी राघवेंद्र सिंह ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया है। यह दर्शाता है कि राघवेंद्र सिंह न केवल गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि वे ग्रामीणों के बीच अपनी एक मजबूत और सकारात्मक छवि भी बना चुके हैं और निरंतर बनाए रखना चाहते हैं। जिसके लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
गाँव के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी का भी आभार व्यक्त किया है और ग्रामीणों ने कहा उम्मीद है कि वह इस तरह से विकास कार्यों को और तेज गति प्रदान करती रहें।
हाथरस से संवाददाता देवेन्द्र कुमार











