PoliticsShort News
हिंदू युवा संगठन ने नए भाजपा नेता हरिश गहलोत का स्वागत किया

- रानी
हिंदू युवा संगठन के सदस्यों ने नवनियुक्त भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत का स्वागत किया।
संगठन अध्यक्ष हसमुख मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गहलोत को साफा और माला पहनाकर बधाई दी।

इस मौके पर जयंतीलाल वैष्णव, निलेश सोनी, हरीश माली, विक्रम सोलंकी, सतपाल सिंह सेबी, सरदार राजा, सरदार राजू बंजारा, विकास राठौड़ और एसपी चौधरी मौजूद रहे।












