News

हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम का शहरवासियों को निमंत्रण देने के लिए निकली दुपहिया वाहन रैली

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली गुरूवार 18 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा 21 सितंबर को आयोजित हो रहे हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम में शहरवासियों को निमंत्रण देने एवं जागरूक करने के लिए गुरुवार को सायंकाल शहर में दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। जिसको देखने के लिए शहरवासियों में जबरदस्त जोश एवं उत्साह दिखाई दिया ।

वाहन रैली सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ हुई जो पानी दरवाजा, गोपीनाथ जी मंदिर, पल्लीवालों का बास, बादशाह झंडा, सराफा बाजार, गुलजार चौक, राणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड यहां से पुरानी सब्जी मंडी, धानमंडी सोमनाथ मंदिर सूरजपोल होकर कलेक्टर चौराहा, व्यास सर्कल, विवेकानंद सर्कल से पुनः पुराना बस स्टैंड बाबा रामदेव मंदिर होते हुए महावीर नगर से अणुव्रत नगर पहुचकर सम्पन्न हुई ।

IMG 20250918 WA0052 IMG 20250918 WA0054

विहिप प्रचार प्रमुख मनीष सैंन ने बताया कि रेली में विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जिसका शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button