शाहपुरा न्यूजराजस्थान

आलोक सेंट्रल स्कूल में साबर डेंटल केयर द्वारा निःशुल्क डेंटल शिविर आयोजित

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

शाहपुरा | संवाददाता पेसवानी
कस्बे के आलोक सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को साबर डेंटल केयर की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. परिशी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया।

स्वागत उपप्रधानाचार्य उषा शर्मा ने माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर किया।

सभी विद्यार्थियों की जांच

  • शिविर में स्कूल के सभी बच्चों के दांतों की जांच की गई।
  • दंत रोगों के कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय भी बताए गए।
  • सभी विद्यार्थियों को दंत परीक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

शिक्षकों की भी जांच

  • स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी जांच करवाई।
  • उन्हें भी व्यक्तिगत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

उपस्थित शिक्षकगण

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य उषा शर्मा सहित
दुर्गालाल धाकड़, आशुतोष जीनगर, रितु देराश्री, सपना पांचाल, गुड्डी बानो, दिव्या श्रीवास्तव, अंजु गुर्जर, माया गुर्जर, नीलम पारीक, मुस्कान गौड़, सायना सिलावट, देवकिशन कोली आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार व्यास ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button