Short News

दुजाना में विद्यालय निर्माण हेतु भामाशाह ने लिया संकल्प, ग्रामीणों ने भामाशाह का किया बहुमान

  • सुमेरपुर/पाली

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

[box type=”note” align=”” class=”” width=””]राकेश कुमार लखारा[/box]

सुमेरपुर उपखण्ड में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दुजाना के नवनिर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत दुजाना एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति दुजाना के संयुक्त तत्वावधान के आह्वान पर दिनाँक 16-06-24 को सम्पूर्ण ग्राम में डांडी पिटवा कर दिनाँक 17-06-2024 को आमसभा के आयोजन के लिए समस्त ग्राम वासियों को निमंत्रण दिया गया।

IMG 20240617 WA0033

आमसभा आयोजन राजकीय बालिका विद्यालय के परिसर में स्थानीय सरपंच कंकु देवी गुणराज मीना, उप सरपंच उम्मेद सिंह राणावत, पूर्व सरपंच नागेश देवासी, वार्ड पंच करण सिंह राजपुरोहित, गुलाब राम मीना, प्रधानाचार्य चन्दन कुमार गर्ग, हार्टफूलनेस के प्रशिक्षक रवीन्द्र राठौर, डॉक्टर राजेंद्र राठौड, पत्रकार राकेश लक्षकार एवं छत्तीस कौम के विविध अभिभावकों की उपस्थिति में संपन्न हुआl

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भामाशाह अरविंद राणावत ने श्रीमती सुमित्रा देवी पन्नालाल राणावत चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई एवं श्रीमती आशा देवी महेश हिंगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट घानेराव के सौजन्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन निर्माण कराके ग्राम वासियों को समर्पित करने का संकल्प लिया जिस पर ग्रामवासियों ने भामाशाह का माल्यार्पण-साफे द्वारा बहुमान किया और विद्यालय परिवार ने भामाशाह एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार अभिनंदन कियाl

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button