Short News

बीए, बीएससी, बी कॉम सेमेस्टर प्रथम ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बढ़ाई

  • बाली

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

बाली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आईदानसिंह ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा सत्र 2024-25 ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन कर नई आवेदन तिथि 3 जुलाई, 2024 कर दी गई है।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

नोडल अधिकारी डॉ उम्मेद कुमार चौधरी ने बताया कि जो विद्यार्थी बीए, बी कॉम, बीएससी सेमेस्टर प्रथम में आवेदन करना चाहते है वे अंतिम तिथि 03 जुलाई, 2024 से पूर्व ऑन लाईन आवेदन कर सकते है। ऑन लाईन प्रवेश प्रक्रिया के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की वैबसाइट (dce.rajasthan.gov.in) (dceapp.rajasthan.gov.in) पर अभ्यार्थी द्वारा अपने नजदीकी ई-मित्र सेवा से ऑन लाईन आवेदन किया जा सकता है। जो भी विद्यार्थी ऑन लाईन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते है वे उपरोक्त तिथि तक ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

आवेदक अपने फोर्म के साथ ओबीसी, एसबीसी नवीनतम जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें (3 साल से अधिक पुराना अपलोड नही करें ) जिन विद्यार्थियों ने 3 वर्ष से अधिक पुराना ओबीसी, एसबीसी जाति प्रमाण-पत्र अपलोड किया है। वे पुनः ई-मित्र के माध्यम से अपना नवीनतम प्रमाण-पत्र अपलोड कर सकते है। प्रथम अन्तरिम प्रवेश सूची का प्रकाशन 8 जुलाई को किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय से सम्पर्क करें।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button