SportsShort News

पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन राजस्थान के उपाध्यक्ष बने पाली के बंशीलाल चौहान

  • पाली
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

शुक्रवार को उदयपुर में राजस्थान पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें राजस्थान के समस्त जिला अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।

IMG 20240713 WA01181

इस अवसर पर कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से पाली एसोशिएशन के सचिव बंसीलाल चौहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पाली के समस्त पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों में खुशी की जाहिर करके एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया गया।

श्री बंशीलाल चौहान के पाली पहुंचने पर आर्य वीर दल पाली के महेश बागड़ी के नैतृत्व में ऐसोसिएशन से जुड़े खेल प्रेमियों द्वारा साफा और माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग संघ राजस्थान के अध्यक्ष किशोर कुमार, पाली जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पाटनेंचा , खेल अधिकारी श्री लेहरी दास वैष्णव, आर्य हुकमाराम बंजारा, मोहनलाल बंजारा, मांगी लाल आर्य, प्रकाश पीडवा, लक्ष्मण आर्य, दिलीप सिंह, कपिल, राहुल बारसा, प्रभु राम बंजारा, परवीन सिंह, रोहित कुमार, और डॉक्टर सौरभ गॉड सहित कई खेल प्रेमी मोजूद रहे।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button