Short News

टुंडी निवासी झारखंड पुलिस में तैनात जवान का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन गांव में पसरा सन्नाटा


दीपक पाण्डेय टुंडी झारखंड-


टुंडी प्रखंड के लछुरायडीह पंचायत के कोटालडीह गांव निवासी खुर्शीद आलम उम्र 46 वर्ष का आज मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से देवघर में निधन हो गया।


IMG 20240724 WA0006

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुर्शीद झारखंड पुलिस का जवान था और वह चतरा में पोस्टिंग था चतरा में पोस्टिंग रहते रांची हाई कोर्ट में प्रतिनियुक्ति में था वर्तमान में वह अभी पुलिस कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था प्रशिक्षण के दौरान श्रावणी मेला देवघर में प्रति नियुक्ति पर था श्रावणी मेला देवघर में कार्य के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया।

जब इसकी खबर उनके गांव कोटालडीह टुंडी पहुंचा तो पूरा गांव मातम पसर गया अपने पीछे पत्नी चार पुत्रियां तथा एक पुत्र छोड़ गए एक पुत्री की विवाह हुआ है देवघर पुलिस द्वारा सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज मंगलवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिया उनकी मिट्टी मंजिल कल बुधवार सुबह 10:00 बजे होगा।

निधन की खबर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक प्रतिनिधि मनीष साव, टुंडी प्रमुख मालती मरांडी, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, कांग्रेस नेता असद कलीम , झामुमो नेता अब्दुल कयूम अंसारी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button