Short News

गांव डुंगरली की मानसी बनी प्रेरणा: गार्गी पुरस्कार से सम्मानित, स्कूटी पुरस्कार में प्राप्त

डुंगरली। गांव डुंगरली की होनहार बेटी सुश्री मानसी, पुत्री ताराचंद लुहार ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाल ही में राज्य सरकार ने मानसी को 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय में 87% अंक प्राप्त करने के लिए गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जहां मानसी को एक लेटेस्ट मॉडल स्कूटी से भी पुरस्कृत किया गया।

मानसी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। यह सम्मान गांव के अन्य बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। ग्रामीणों और युवा साथी संगठन डुंगरली ने भी इस उपलब्धि पर मानसी का बहुमान करने की योजना बनाई है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी होनहार बेटियों को प्रोत्साहन देना जरूरी है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में अन्य लड़कियों को भी प्रेरित कर सकें।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button