Local News

सादड़ी के विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सादड़ी। पाली जिले के सादड़ी नगर में मूलभूत सुविधाओं के विकास और नागरिक आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और तहसीलदार देसूरी हरेंद्रसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट में नगर की आवश्यकताओं को शामिल कर घोषणाएं करने की अपील की।

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री मांगीलाल सगरवंशी और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष व पार्षद नारायण राईका के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सादड़ी नगर की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में यह थी मुख्य मांगें:

  • 1. सादड़ी को तहसील का दर्जा दिया जाए – वर्तमान में यह क्षेत्र देसूरी तहसील के अंतर्गत आता है, जो 18 किमी दूर स्थित है, जबकि बाली की दूरी भी समान है। नागरिकों की सुविधा के लिए इसे तहसील घोषित किया जाए।

  • 2. सादड़ी नगरपालिका को बी-ग्रेड में क्रमोन्नत किया जाए – 1961 में बनी नगरपालिका अब भी डी-ग्रेड में है, जबकि इससे छोटी नगरपालिकाओं को उन्नत किया जा चुका है।

  • 3. राजकीय महाविद्यालय में निर्माण कार्य जल्द शुरू हो – महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। साथ ही विज्ञान और वाणिज्य संकाय भी जोड़े जाएं।

  • 4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार व ट्रॉमा सेंटर की स्थापना – 75 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का किया जाए, साथ ही एमडी डॉक्टर, सर्जन, ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा जोड़ी जाए।

  • 5. खेल स्टेडियम का निर्माण – सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम की आवश्यकता है।

  • 6. टाउन हॉल की स्थापना – सादड़ी में बड़ी जनसभाओं के आयोजन हेतु एक टाउन हॉल का निर्माण किया जाए।

  • 7. रणकपुर जैन मंदिर और परशुराम महादेव मंदिर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए – इन धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया जाए।

  • 8. शीतला माता नाड़ी का पुनर्भरण व सौंदर्यीकरण अमृता 2.0 योजना के तहत सादड़ी की आस्था का प्रतीक इस जल स्रोत का विकास किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, पूर्व मंडल मंत्री, पार्षदगण, आईटी सेल पदाधिकारी, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपियाँ बाली विधायक, चिकित्सा मंत्री, खेल मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, स्वायत्त शासन मंत्री और देवस्थान मंत्री को भी भेजी गई हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button