सादड़ी में पूज्य योगेन्द्र विजय महाराज साहेब का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 6 जुलाई को

- सादड़ी
सादड़ी नगर में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक उमंग के बीच आगामी 6 जुलाई 2025 को पूज्य उपाध्याय योगेन्द्र विजय महाराज साहेब का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश आयोजित किया जाएगा। यह विशेष आयोजन सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, सादड़ी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे जैन न्याती नेहरा, सादड़ी से होगा, जिसमें नगर के श्रद्धालु जनों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों गुरुभक्त शामिल होंगे। यह चातुर्मास, परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वर महाराज साहेब, पूज्य परमार क्षत्रिय द्वारक श्री विजय इन्द्र दिन्न सूरी महाराज साहेब एवं पूज्य आचार्य विजय रत्नाकर सूरी महाराज साहेब की दिव्य कृपा तथा वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरी महाराज साहेब के मंगल आशीर्वाद से संपन्न होगा।
विशेष रूप से यह चातुर्मास पूज्य आचार्य विजय जगचंद्र सूरीश्वर के योग्य शिष्य, सुविख्यात मधुर प्रवचनकार उपाध्याय योगेन्द्र विजय महाराज साहेब की आध्यात्मिक उपस्थिति में आयोजित हो रहा है। साथ ही पूज्य बालमुनि जयेंद्र विजय महाराज साहेब, नूतन बालमुनि धर्म यश विजय महाराज साहेब, तथा साध्वीवृंद गरीमा श्रीजी, पद्म यश श्रीजी, एवं मुक्ति यश श्रीजी की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर लुधियाना, दिल्ली, सालपुरा, राजस्थान, बाली, दादर, बड़ौदा, मारवाड़, भायदर, एवं सादड़ी सहित देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु गुरुभक्तों के बड़े स्तर पर पधारने की संभावना है, जो इस दिव्य आयोजन को और अधिक गौरवशाली बनाएगा।
निमंत्रक:
सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, सादड़ी (राणकपुर)