टुंडी न्यूज

मिशन स्कूल विसनीपतरा से दुर्गारायडीह मुख्य पथ पानी से लबालब भरा स्कूली बच्चों को भारी फजीहत

  • टुण्डी/धनबाद।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी: रतनपुर पंचायत के विसनीपतरा मिशन स्कूल से दुर्गारायडीह मुख्य पथ बर्षा का भेट चढ़ा जिससे राहगीरों के अलावा मिशन स्कूल के बच्चों को इन दिनों भारी फजीहत से जुझना पड़ रहा है।

बताते चलें कि विसनीपतरा मिशन स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए तकरीबन दो सौ बच्चे प्रतिदिन दो किलोमीटर की दूरी तय कर आते हैं। चूंकि कच्चे रास्ते होने के कारण कई बच्चे फिसल कर गिर जा रहे हैं आश्चर्यजनक बात तो यह है कि बच्चों को अपने जुते को खोलकर क़रीब एक किलोमीटर हाथों में लेकर रास्ता तय करना पड़ता है। बच्चों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों में इस रोड़ के नहीं बनने का मलाल भी देखा जा रहा है और जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहरा रहे हैं इस बार भारी वारिश ने जीना मुहाल कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 07 08 at 6.32.01 PM

वर्तमान में स्कूली बच्चों के समक्ष घोर संकट पैदा हो गया है बच्चे कच्ची रास्ते से प्रतिदिन गुजरने के लिए मजबूर हैं समय रहते कोई विकल्प नहीं निकाला गया तो किसी भी दिन अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। मुख्य रूप से अकबर अली अंसारी,मकरूदीन अंसारी,जमालूदीन अंसारी, जैनुल अंसारी,शमीम अंसारी, सुल्तान अंसारी, यूनुस अंसारी,निजाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button