शाहपुरा न्यूज

कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद सुजाअत अली सरकार की दरगाह पर 2 अगस्त को आम लंगर व चादर शरीफ का आयोजन

  • शाह पुरा

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शाहपुरा की सरजमीं पर कौमी एकता, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक मानी जाने वाली हजरत सैयद सुजाअत अली सरकार की दरगाह पर सालाना बरसी का आयोजन 2 अगस्त को बड़े अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।


आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहरवासियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उर्स से पूर्व दिन 1 अगस्त (जुम्मा) की रात को ईशा की नमाज के बाद दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। 2 अगस्त को पीर साहब की बरसी के मौके पर दोपहर कायमखानी मदरसा से चादर शरीफ का जुलूस बड़े अदब और अकीदत के साथ निकाला जाएगा। यह जुलूस नातख्वानी और दरूद-सलाम के साथ दरगाह शरीफ पहुंचेगा, जहां चादर शरीफ हजरत सैयद सुजाअत अली सरकार की मजार पर पेश की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 07 29 at 12.58.39

इसके पश्चात नमाज-ए-असर के बाद शाम 4 बजे से दरगाह परिसर में आम लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल होकर कौमी एकता का संदेश देंगे। हजरत सुजाअत अली सरकार की दरगाह क्षेत्र में केवल एक धार्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहां हर धर्म और पंथ के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और मन्नतें मांगते हैं। पीर साहब की बरसी पर होने वाला यह कार्यक्रम आपसी मेलजोल, भाईचारे और शांति का संदेश देता है।

आयोजन को लेकर दरगाह प्रबंधन समिति द्वारा व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। लंगर वितरण, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था एवं यातायात को लेकर स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। दरगाह प्रबंधन और आयोजन समिति ने शहरवासियों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस रूहानी महफिल का हिस्सा बनें और दुआओं की बरकतें हासिल करें।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button