Education & Career

पीएम श्री बालिका विद्यालय में फ़ूड प्रोसेसिंग कार्यशाला में सीखी अचार और पापड बनाने की रेसिपी

  • सादड़ी।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्थानीय पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फ़ूड प्रोसेसिंग कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बालिकाओं ने अचार और पापड़ बनाने की रेसिपी सिखाई गई। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बताया व फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी तत्पश्चात मनीषा ओझा मनीषा सोलंकी व सुशीला सोनी के निर्देशन में नींबू, मिर्च,कैरी,गूंदें के अचार व पापड़ बनाने की सामग्री व रेसिपी की जानकारी देकर अचार व पापड़ बनाना सिखाया गया।

WhatsApp Image 2025 07 30 at 17.01.31

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने सम्मानित किया।इस अवसर पर महावीर प्रसाद कन्हैयालाल रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत फ़ूड प्रोसेसिंग ट्रेड संचालित हो रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button