पीएम श्री बालिका विद्यालय में गणित सर्कल की गतिविधि आयोजित

सादड़ी। स्थानीय बालिका विद्यालय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में गणित सर्कल की गतिविधि आयोजित की गई।
गणित सर्कल प्रभारी मनीषा ओझा ने बताया कि बालिकाओं ने गणितीय सूत्रों, गणितीय प्रमेयों व ज्यामितीय आकृतियों से संबंधित चार्ट्स माडल्स बनाए तथा उनकी व्याख्या की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने गणित को सभी विज्ञानो का आधार बताया तथा गणित के भय को दूर करने का आह्वान किया।
उन्होंने गणित शिक्षण को आनंददायक बनाने में गतिविधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के करकमलों से सम्मानित किया गया।
मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर मधु गोस्वामी, कन्हैयालाल, सरस्वती पालीवाल,वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि पीएम श्री योजनांतर्गत गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में गणित सर्कल का गठन किया गया है जिसके माध्यम से वर्ष पर्यन्त गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।













