Crime News

युवती ने लगाई नहर मे छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाला

गगन मिश्रा


  • पडरिया तुला।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 01.00 बजे एक लडकी ने अचानक शारदा बैराज नहर में छलांग लगा दी।जिससे वहां अफरातफरी मच गई वहां मौजूद तीन स्थानीय गोताखोरो ने मौके पर तत्परता दिखाते हुये बिना सोचे नहर मे छलांग लगा दी।काफी अथक प्रयास के बाद गोताखोरों को सफलता मिल पाई और युवती को जीवित बाहर निकालने मे सफल हो गये।

WhatsApp Image 2025 12 13 at 5.40.03 PM

नहर मे डूब रही लडकी की पहचान सीता कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष पुत्री शम्भू निवासी ग्राम कुसमोरी थाना फूलबेहड खीरी के रूप मे हुई।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा वहां मौजूद स्थानीय 04 गोताखोरों के सराहनीय कार्य को देखते हुये काफी सराहना की व स्थानीय थाने पर बुलाकर नगद 500 -500 रूपये के पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया तथा उनके कार्य की प्रशंसा की सराहना की गयी।क्षेत्रीय लोगों ने व वहां पर मौजूद लोगों ने भी गोताखोरों के इस साहसिक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button