प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने को जिले का दल हुआ रवाना
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली

राजस्थान प्रदेश में सबसे बड़ा दल पाली जिले का होगा
जिले 72 रोवर रेंजर करेंगे प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन जिला बालोद छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है,
सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में पूरे देश से 15 हजार से अधिक युवा प्रथम राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में सहभागिता करेंगे , 05 दिन तक चलने वाले युवाओं के लिए इस वृहद आयोजन में विभिन्न साहसिक गतिविधियां, युवा सांसद, कौशल विकास सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल एवं संयुक्त स्तर की प्रतियोगिता और स्काउटिंग जीवन जीने की विभिन्न कलाओं को युवाओं से जोड़ने वाली उत्कृष्ट गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा|
प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन रोवर रेंजर के लिए ऐतिहासिक पल होने जा रहा है,
रोवर रेंजर के लिए यह प्रथम राष्ट्रीय स्तर कि जंबूरी का आयोजन हो रहा है जिसे लेकर युवा रोवर रेंजर में अपार उत्साह बना हुआ है| राजस्थान प्रदेश से इस प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में 1 हजार रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं,
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि पाली जिले से प्रदेश का सबसे बड़ा रोवर रेंजर का दल इस राष्ट्रीय जंबूरी में सम्मिलित होगा जिसमें इसमें 30 रेंजर और 42 रोवर सहित 72 संभागी भाग लेंगे |

जिले से रेंजर का प्रतिनिधित्व सहायक लीडर ट्रेनर उर्मिला यति ओर राजकीय कन्या महाविद्यालय की रेंजर लीडर रवीना गोयल कर रही है|
रोवर समूह का प्रतिनिधित्व स्थानीय संघ रोहट सचिव दौलत सिंह ओर जिले के बैंड दल का प्रतिनिधित्व लीडर ट्रेनर स्काउट आलोक शर्मा करेंगे|
प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने हेतु आज जिले का का दल रवाना होकर 09 जनवरी तारीख को प्रातः सुबह जंबूरी स्थल पर उपस्थित होकर उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होगा और विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी प्रारंभ करेंगे|
सी ओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में पाली जिले के चंद्राज पब्लिक स्कूल सोजत रोड का बैंड प्रदेश का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर करेगा इसके साथ ही रोवर रेंजर द्वारा प्रदेश और मारवाड़ की संस्कृति खान-पान, वेशभूषा, विभिन्न पर्यटन स्थल, को राष्ट्र स्तर पर विभिन्न माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा
जिला मुख्यालय पाली से रवाना होने पर आज राजकीय कन्या महाविद्यालय ओर आदर्श ओपन रोवर क्रू के रोवर रेंजर को माला पहनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया|
गोविंद मीणा
सी ओ स्काउट
जिला मुख्यालय पाली












