News

लापियां में ‘LPK सीजन-4’ प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को 31 हजार का पुरस्कार

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी (भीलवाड़ा) बनेड़ा तहसील के ग्राम लापियां में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से लापियां प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता 2026 (LPK सीजन-4) का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल ग्राउंड लापियां में किया जा रहा है, जहां क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 मार्च 2026, रविवार को किया गया तथा सभी मुकाबले प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश सिंह भाटी मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बनेड़ा ,व
अध्यक्षता- नारायण सिंह ठाकुर साहब लापिया ने की ,प्रतियोगिता में प्रो-कबड्डी के नियम लागू किए गए हैं और सभी मैच रात्रिकालीन होंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 15,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राम लापियां में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में अनुशासन और खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए मैच आयोजित किए जा रहे हैं तथा अम्पायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासी लापियां द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र की खेल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button