News

दिव्यांग सेवा समिति पाली ने मूक-बधिरो के ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने तथा वाहनों पर बधिर संकेत स्टीकर लगवाने की मांग का भाटी को दिया ज्ञापन

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – दिव्यांग सेवा समिति पाली के मूक-बधिरो ने आज विधायक, सेवा केंद्र जिला कलेक्टर के सामने जल संसाधन खण्ड परिचर पाली के पास स्थित भवन के लोकार्पण के अवसर पर विधायक भीमराज भाटी का स्वागत सम्मान करने के बाद जनसुनवाई के तहत परिवहन मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर श्रवण बधिर व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए विशेष केम्प लगवाने और वाहनों पर बधिर संकेत स्टीकर लगाने की मांग की गई।

मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि ज्ञापन में लिखा की पाली में अधिकांश बधिर दिव्यांग बिना ड्राईविंग लाईसेंस ही वाहन चला रहे हैं। क्यों कि स्थानीय आरटीओ द्वारा बधिरों के ड्राईविंग लाईसेंस ही नहीं बनवायें जा रहे हैं। जबकि भारत सरकार सड़क परिवहन मंत्रालय के परिपत्र दिनांक 08 सितम्बर 2025 एवं माननीय CCPD न्यायालय के आदेश है कि बधिर व्यक्तियों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।

IMG 20260321 WA0040 IMG 20260321 WA0039

ज्ञापन में मांग की गई हैं की प्रत्येक जिला स्तर पर केम्प आयोजित कर श्रवण बाधित (बधिर) व्यक्तियों को, उनकी श्रवण हानि के प्रतिशत की परवाह किए बिना, निर्धारित ड्राइविंग परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से जारी किया जाए तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव या बाधा न उत्पन्न की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बधिर दिव्यांगो के वाहनों पर बधिर संकेत का स्टीकर लगाकर आम जन को जागरूक किया जावे। भाटी ने आश्वासन दिया की आपकी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी उठाकर हक दिलवाऊंगा।

ज्ञापन की प्रतियां सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार। मा० मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन (सी०सी० पी०डी०) नई दिल्ली। एवं आयुक्त दिव्यांग जन राजस्थान सरकार जयपुर को भी भेजीं गई है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा, मोहनसिंह, मंत्री घेवरचन्द आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य मयंक अरोड़ा महिला अध्यक्ष लक्ष्मी रांका सदस्य पूजा डुंगरवाल सहित कई मूक-बधिर दिव्यांग जन मोजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button