30वीं राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, जोधपुर जोन द्वितीय उपविजेता

जयपुर। 30वीं राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 19 से 22 मार्च 2026 तक जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल प्रांगण, मानसरोवर में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जोन द्वितीय, जोधपुर की टीम उपविजेता रही।
इस टीम में वृत्त प्रथम, द्वितीय जोधपुर एवं वृत्त बीकानेर के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान जोधपुर जोन द्वितीय ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, 400 मीटर दौड़ एवं 4×100 मीटर रिले दौड़ में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में टीम मैनेजर श्री अचल सिंह ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं श्री विनोद पचार ने शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर श्री अचल सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आयोजन समिति द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में आगामी वर्ष 2026-27 की खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी वृत्त द्वितीय, जोधपुर को सौंपते हुए ध्वज प्रदान किया गया।













