टुण्डी थाना परिसर में रामनवमी और चैती छठ पर्व पर शांति समिति की बैठक आयोजित

अखाड़ा दल निर्धारित रूटों से ही जुलूस निकालें -बी डी ओ
टुण्डी : टुण्डी थाना परिसर में सोमवार को आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें शांति समिति के सदस्यों एवं अखाड़ा दलों के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर की संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में सरकार के निर्देशों से अवगत कराया गया एवं त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आग्रह किया गया साथ ही जुलूस के दौरान डी जे एवं शराब के सेवन एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने की बातें बताई गई इसके अलावा नौ ग़ैर लाइसेंसी अखाड़ा दलों को सरकार का निर्देश पालन करने की बातें बताई गई।साथ ही प्रशासन ने कहा कि नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी और अखाड़ा पूर्व की तरह निर्धारित रूटों से ही निकाली जायेगी। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर, भाजपा नेता गोपाल पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में अखाड़ा कमिटी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।









