Religious

गुरु पूर्णिमा पर सरेरी में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब

पूज्या मैना कंवर जी मारासा के दर्शनार्थ पहुंचे कई संघ

गौतम सुराणा कंवलियास

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

(कंवलियास)

आज सरेरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चातुर्मास हेतु विराजित भारत कोकिला मेवाड़ सिहनी पूज्या यश कँवर जी मरासा की सुशिष्या श्रमण संघीय उप प्रवर्तिनी प्रवचन चंद्रिका मैना कँवर जी मारासा आदि ठाना के दर्शनार्थ गुरु वंदन व प्रवचन श्रवण हेतु राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से समाज जन पहुंचे।

WhatsApp Image 2024 07 21 at 15.19.53

इस अवसर पर पूज्या श्री ने गुरु पर्व का महत्व बताते हुए बताया कि गुरु जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाते हैं गुरु के बिना जीवन अधूरा है गुरु को उजाले का दीप माना जाता है जो खुद जलकर दूसरों को उजागर करते हैं इसलिए गुरु के प्रति श्रद्धा आस्था और समर्पण भाव जरूरी है धर्म सभा में बेगू बीगोद भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ विजयनगर गुलाबपुरा पहुना जाट कंवलियास नीमच, सिंगोली महुआ आदि विभिन्न क्षेत्रों से ससंघ समाज जन पहुंचे धर्म सभा में मंत्री लालचंद खटोड राजेन्द्र खटोड, सुशील सुराणा गौतम सुराणा बेगू , बेगू महिला मंडल, सरेरी बालिका मंडल आदि विभिन्न संघो से आये वक्ताओं ने गुरु के प्रति अपने गुरु भाव रखें धर्मसभा में महिलाओं ने अठाई और तेले की तपस्या के प्रत्याखान लिए बेगू नवयुवक मंडल द्वारा सामूहिक गुरु वंदन गीत प्रस्तुत किया वही बेगू नवयुवक मंडल के युवाओं द्वारा एक साथ सामूहिक सामायिक परिधान में उपस्थिति औरो के लिए प्रेरणा बनी इस दोरान संघ के अभिषेक जैन देवकरण कोठारी कुलदीप खटोड, भंवर बिरावत, राकेश खटोड, राकेश कोठारी आदि कई लोग मौजूद थे.

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button