ReligiousLocal NewsShort News
सादड़ी: महाशिवरात्री के दिन वरलेश्वर महादेव में भक्ति संध्या के साथ होगी चार पहर की चार महाआरती

महाशिवरात्री के पर्व पर अमरनाथ बाबा वरलेश्वर महादेव तीर्थ में भक्ति संध्या के साथ चार पहर की चार महाआरती होगी। दर्शन को हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधार्थ यहां संचालित ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है।

वरले सर तीर्थ प्रमुख पुजारी सूरज कसारा ने बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्री पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान संग चार पहर विविध श्रृंगार और महाआरती होगी। सबसे बड़ी महाआरती रात बारह बजे होगी, जिसमें बड़ी तादाद में देशभर से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। तथा अभिषेक कर दर्शन और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। नरपत सेन मनोज टेलर प्रकाश सेन, भाविक सेन, पंकज सेन, रवि सेन, ट्रस्ट अध्यक्ष मगल बोहरा, चांदमाल सुथार सूरज कसारा, फूलचंद सुथार, केवल सुथार, प्रकाश गहलोत सहित ट्रस्टी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। व्यवस्थापक श्याम सेन ने बताया कि मन्दिर पर पार्किंग व्यवस्था और रंगबिरंगी रोशनी सजाई जा रही है।
यह भी पढ़े देसूरी: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विधिक बैठक आयोजित