Religious
न्यूज़ डेस्कAugust 3, 2025
परम तपस्विनी साध्वी श्री निपूर्णाश्रीजी म.सा. का समाधि पूर्व स्वर्गवास

भायंदर (मुंबई) के वालचंद दर्शन स्थित भगवान महावीर स्वामी जिनालय में जैन समाज की महान तपस्विनी, साध्वी श्री चितरंजना श्रीजी म.सा. की प्रथम शिष्या, परम पूज्या साध्वी श्री निपूर्णाश्रीजी म.सा. का समाधि पूर्व कालधर्म हुआ। आपकी उम्र 85 वर्ष तथा दिक्षा पर्याय 65 वर्षों का तपस्वितम जीवन रहा।

भायंदर जैन संघ द्वारा आयोजित पालखी यात्रा में हजारों गुरुभक्त सम्मिलित हुए और दर्शन का लाभ लिया। गुरुभक्तों के “जय जय नंदा, जय जय भदा” के घोष के साथ पालखी दर्शन के पश्चात भायंदर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
Related Articles















